
Guru Nanak Jayanti 2024: प्रेम भाईचारे और समानता के अलख जगाने वाले सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव का 555वाँ प्रकाश वर्ष शुक्रवार को मनाया जा रहा है इस खास अवसर पर शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में विशेष कीर्तन दीवाने सजेंगे। पर्व की पूर्व संध्या पर राजापार्क, हीदा की मोरी, गुरुनानकपुरा, वैशालीनगर, ट्रांसपोर्टनगर, मानसरोवर, जगतपुरा, मालवीयनगर सहित अन्य क्षेत्रों के गुरुद्वारों में विशेष रोशनी की जा रही है।
सजा दीवान
गुरुनानकपुरा में स्थित गुरु गोबिंद सिंह पार्क में सुबह का दीवान सजाया गया, गुरुद्वारा गुरुनानकपुरा के अध्यक्ष अमरजीत सिंह के द्वारान बताया गया कि कार्यक्रम में प्रभात फेरी निकाली गई। बच्चों ने कीर्तन किया। वहीं, गुरुद्वारा राजापार्क में मस्तान सिंह ने “शबद इक बाबा अकाल रूप दूजा रबाबी मर्दाना” गायन किया।